सिंगोली । (निरंजन शर्मा) रविवार रात्रि को श्री गुजर गौड ब्राह्मण समाज मंदिर पर हुई मीटिंग में सभी समाज जनों द्वारा सर्व सहमति से नगर के समाज सेवी मिलनसार शंभू लाल तिवारी (पप्पू गौतम) को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया गुर्जर गोड महासभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जोशी ने बताया कि बीते काफी वर्षों से समाज में अध्यक्ष निर्विरोध ही निर्वाचित किए जाते रहे हैं साथ ही कार्यकारिणी के लिए कोषाध्यक्ष हेतु रवि जी बिल्लू एवं सचिव पद हेतु श्री नंदकिशोर जी द्विवेदी (सर )को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार 17 मार्च को रंग तेरस का कार्यक्रम सभी समाजजन सामूहिक रूप से घर-घर जाकर होली का पर्व मनाएंगे इसी के साथ आगामी 19 मार्च को गौतम जयंती पर्व धूमधाम से मनाया जाने के लिए प्रातः प्रभात फेरी पश्चात श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर हवन पूजन का कार्यक्रम के पश्चात श्री चारभुजा नाथ मंदिर से श्री महर्षि गौतम की सवारी चौधरी मोहल्ला गुर्जर समाज मंदिर बापू बाजार पुराने बस्टैड होते हुए गौतमालय भवन पर पहुंचेगी तत्पश्चात गोतमालय भवन परिसर में समाज की शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में विभूतियो को पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज जन का सामूहिक भोजन किया जाएगा
बैठक में श्री चारभुजा नाथ मंदिर व गौतमालय भवन पर विकास कार्य व सुंदरता बढ़ाने के लिए सभी विषयों पर चर्चा हुई।
वार्षिक बैठक में सभी गुजर गौड ब्राह्मण समाज वरिष्ठ जन व नव युवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।