सिंगोली(निरंजन शर्मा )।अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपमंत्री बने हरीश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी और प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सिंगोली निवासी हरीश शर्मा को राष्ट्रीय उप मंत्री पद पर नियुक्त किया गया हरीश शर्मा विगत 6 साल से महासभा के नीमच जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है साथ ही श्री शर्मा ने सामाजिक सक्रियता कुशल संगठन कर्ता के रूप में अपनी पहचान नीमच जिले में बनाई है इसी को देखते हुए श्री शर्मा की राष्ट्रीय उप मंत्री पद पर नियुक्ति हुई है शर्मा की इस नियुक्ति से पूरे नीमच जिले के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर है साथ ही उनके गृह नगर सिंगोली में सभी समाज जनों में एक उत्साह का वातावरण है उनके इष्ट मित्रों के द्वारा बधाइयां दी जा रही है श्री शर्मा ने उनकी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जी जोशी और प्रधानमंत्री प्रद्युमन जी जोशी का आभार व्यक्त किया है साथ ही इस नए दायित्व के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया है