नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में पशु चारा, भूसा पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले के बाहर पशु चारा निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी के निर्देशन में नीमच जिले के जावद तहसीलदार श्री नवीन गर्ग द्वारा मैलानखेड़ा से राजस्थान के बडोली घाटा ले जाते पशु चारे का परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है और अवैध रूप से बगैर अनुमति के पशुचारे का निर्यात करने पर प्रकरण दर्ज किया गया हैं। तहसीलदार श्री नवीन गर्ग ने बताया, कि नयागांव टोल नाके से जप्त किए गए पशुचारे की ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस चौकी नयागांव की अभिरक्षा में रखा गया हैं।