नीमच (निप्र)। 1076 वां चेटीचंड महोत्सव के तहत पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में  सिंधी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित  6 दिवसीय योग शिविर का  समापन  श्री भागेश्वर मंदिर परिसर में  रविवार को किया गया।  योग प्रशिक्षिका श्वेता जोशी द्वारा विगत 6 दिनों से लगातार योगा, डांस, एरोबिक जैसी गतिविधिया कराई गई। जिसमें स्रमाजजनों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
6 दिवसीय   योग शिविर में योग से निरोग होने के गुर सिखाए गए तथा स्वस्थ शरीर के लिए इसके महत्व बताए गए। इसको लेकर समाजजनों में काफी उत्साह देखा गया। 

सिंधी सोशल ग्रुप सचिव तनीषा बदलानी ने शिविर समापन के अवसर बताया संतुलित एवं समय आहार शरीर के सर्वांगीण विकास और पोषण के लिए जरूरी है, उसी तरह मानसिक, नैतिक एवं अध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग एवं प्राणायाम भी अति आवश्यक है। सभी योग को अपने जीवन के अभिन्न अंग बनाए और स्वच्छ रहे। 6 दिवसीय आयोजन में अध्यक्ष हेमा सुगंधी सहित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का सराहनीय योगदान  रहा। 
6दिवसीय योग शिविर के समापन समारोह के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत,
सिंधी सोशल ग्रुप के पर पदाधिकारियों एवं  सचिव तनीषा बदलानी एवं सिमरन सोनी ने योग प्रशिक्षिका श्वेता जोशी शाल श्रीफल  एवं उपहार भेँट कर सम्मान किया। आयोजन के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष ईश्वर आहूजा,  पूर्व अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी सहित एवं सिंधी सोशल ग्रुप के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।