नीमच। श्रीमती संगीता- अरुण शर्मा विप्र सेना महिला मोर्चा नगर प्रभारी  मनोनित किया गया है।

विप्र सेना मध्य प्रदेश सुनील  तिवाड़ी विप्र सेना राष्ट्रीय प्रमुख, विप्र सेना प्रदेश प्रभारी सुनील  शर्मा यह दायित्व सौंपते हुए कहा न्याय प्रतिबद्धता, स्वाभिमान रक्षा एवं पीड़ित को संरक्षण के उद्देश्यों से प्रेरित ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन विप्र सेना की गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित एवं विस्तृत आकार ले रही है।आप विप्र समाज की सक्रिय एवं यशस्वी महिला है, आपके व्यक्तित्व ने संस्था को लाभान्वित ही नहीं गौरवान्वित भी किया है। आशा है आप विप्र सेना के लिए सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करेंगे।