नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में 6 दिसवीय  लाठी (दंड) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज की महिलाएं और बालिकाएं आत्मरक्षा के लिए दंड(लाठी)  चलाने के गुर सीख रही है। यह शिविर 13 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षण मनीष योगी द्वारा   भागेश्वर मंदिर परिसर में शाम 4.30 से शाम 6 बजे तक दिया जा रहा है।  शिविर में 50 अधिक बालिकाए एवं महिलाएं भाग ले रही है।