नीमच।पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधु सेना महिला संगठन द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता और स्वाध्याय के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागेश्वर महादेव महादेव परिसर में स्वाध्याय एवं एक्यूप्रेशर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:00 बजे भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य के संदेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ बंसीलाल परिहार ने एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए कई महिलाओं के दर्द को पॉइंट दबाकर तुरंत राहत प्रदान की। इसके पश्चात मोनिका रामनानी ने स्वाध्याय पर उद्बोधन देते हुए दिनचर्या, संतुलित आहार, योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताए।
सिंधु सेना महिला संगठन की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
सहसचिव तृप्ति पुरोहित ने संगठन द्वारा किए जा रह, स्वास्थ्य एवं संस्कार आधारित कार्यों पर प्रकाश डाला।
पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी ने महिलाओं को अपने कार्य स्वयं करने, सक्रिय जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर जी आहूजा, महासचिव महेश वर्धना, राजकुमार मंगवानी, चिंटू लोहाना, सिंधु सेना महिला संगठन संरक्षक पूनम रोहिडा, शोभना रोहिडा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने महिला संगठन के पदाधिकारी पूजा केवलानी, आकांक्षा तालरेजा, मधु केवलानी, रीना रामनानी, दिव्या लालवानी, स्नेहा तालरेजा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया ।
इस मौके परउपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन हिना गोविंदा ने किया। आभार सिमरन गोविंददानी द्वारा व्यक्त किया गया ।