नीमच (निप्र)। 1076 वां चेटीचंड महोत्सव के तहत पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में  सिंधी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित  6 दिवसीय योग शिविर का  आयोजन श्री भागेश्वर मंदिर परिसर में 10 मार्च से प्रतिदिन सुबह 7 बजे से  सुबह 8.30 बजे तक भागेश्वर मंदिर में किया जा रहा है। 6 दिवसीय शिविर में 200 से अधिक महिलाएं पुरुष भाग ले रहे है। प्रशिक्षिका श्वेता जोशी द्वारा योगा, डांस, एरोबिक जैसी गतिविधिया कराई जा रही है जिसमें सभी उत्साह और उमंग के साथ भाग ले रहे है।