नीमच।संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नीमच में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम बमोरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों के सदस्यों को समग्र ग्राम विकास की अवधारणा और चरण , जल स्वयं सहायता समूह, स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी तथा समिति के कार्यों के प्रभावी संचालन के संबंध में जानकारी प्रदान करना था!
मुख्य अतिथि एवं वक्ता
श्री वीरेंद्र सिंह जी ठाकुर जिला समन्वयक, नीमच
श्रीमती प्रेमलता चंद्रशेखर जी पाटीदार सरपंच, ग्राम पंचायत बमोरा
राजकुमारी जी चौधरी परामर्शदाता
श्रीमती डॉ पिंकी मुंदडा प्रशिक्षक
श्रीमती जाईन खान भसीन नवांकुर संस्था प्रतिनिधि
कार्यक्रम की भूमिका
कार्यक्रम की प्रारंभिक भूमिका श्रीमती श्वेता खत्री द्वारा प्रस्तुत की गई उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित समिति सदस्यों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि यह प्रशिक्षण किस प्रकार ग्राम विकास में समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने में सहायक होगा,
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु
श्रीमती जाईन खान भसीन ( नवांकुर संस्था प्रतिनिधि) द्वारा जन अभियान परिषद की संरचना एवं समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया, अभिलेख संधारण तथा समितियों को सक्रिय रखते हुए प्रभावी कार्य करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
राजकुमारी चौधरी (परामर्शदाता) द्वारा समिति सदस्यों को समग्र ग्राम विकास की अवधारणा और चरण के विषय पर समझाया गया।
राजा चौहान द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं किस प्रकार कार्य कर सकते हैं एवं अपनी पहचान बन सकती है इस विषय पर जानकारी दी गई।
श्रीमती पिंकी जी मूंदड़ा द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई जिसमें उन्हें उन्हें बताया कि किस प्रकार हम आयुर्वेद को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन शैली जी सकते हैं।
मुख्य वक्ता श्री वीरेंद्र सिंह जी ठाकुर (जिला समन्वयक, नीमच) ने प्रशिक्षण में स्वावलंबन के विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज स्वावलंबी थे और अपनी अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करते थे। गांव की संरचना ऐसी थी कि अधिकांश संसाधन ग्राम में ही उपलब्ध हो जाते थे और लोगों को रोजगार या अन्य आवश्यकताओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता था।
इसी प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों और कार्यों के माध्यम से हम भी अपने गांवों को आदर्श गांव बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने समिति सदस्यों को आदर्श ग्राम निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया और समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यकम में 6 समितियों से 24 लोग एवं 10 नवांकुर सखी एवं 5 अथिति एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे । एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अतिथियों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरण किया गया । साथ ही समरसता भोज भी किया गया ।
संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का संचालन एवं सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार श्रीमती श्वेता खत्री द्वारा व्यक्त किया गया।