नीमच। खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बतायाकि खनिज निरीक्षक श्री सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्‍खननपरिवहनभण्‍डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी जीरो पाईंट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्‍खननपरिवहन तथा भण्‍डारण करते हुए चार वाहनों को मध्‍यप्रदेश खनिज (अवैध खननपरिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्‍त किया गया हैं। उक्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्‍खन्‍नपरिवहन तथा भण्‍डारण में संलिप्‍त वाहनों में ट्रेक्‍टर पंजीयन क्रमांक-आईशर 485ट्रेक्‍टर स्‍वराज 735ट्रेक्‍टर एम.पी.14ए.सी.1975 एवं ट्रेक्‍टर क्रमांक फार्माटेक 45 शामिल हैं।