नीमच।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नीमच मे आयोजित सम्मान समारोह मे कार्यरत सुनील कुमार शर्मा उच्च श्रेणी शिक्षक को उनके द्वारा किये गए समर्पित भाव से परिसर को स्वछता, सौंदर्य के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के पौधरोपण, विद्यार्थी को समय समय पर बौद्धिक विकास मे नई ऊर्जा देना पर्यावरण बढ़ावा देना, संस्कृत भाषा को देवो की भाषा मानकर प्रचार प्रसार करना एवं पंच परिवर्तन संकल्प को जन जन तक पहुंचाने मे उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया, डाइट प्राचार्य निर्मल राठौर द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान करके शुभकामनायें प्रेषित की।
श्री शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने पर जो सम्मान मिला हे,, जिले भर दे बधाईया मिल रही हे,, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पूनी, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेघवाल जिला संघठन मंत्री मन्नालाल बोहरा,जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा,विजय तिवारी, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह चुण्डावत, जावद उपस्थित थे ।