नीमच ।17.02.2026 को दिन में लगभग 03:00 बजे जवाहर नगर में मोटर सायकल सवार 02 आरोपियों द्वारा चेन स्नेचिंग की वारदात को दिया गया था अंजाम।*
- *चेन स्नेचिंग की घटना की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच सहित पुलिस टीम का गठन किया गया।*
- *पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रो के लगभग 250 सी.सी.टी.वी कैमरों एवं तकनिकी साक्ष्य किये एकत्र।*
- *आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रो मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ में उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की करायी पहचान।*
- *आरोपीगण नशें के आदि होकर नशें के लिये रूपयों की आवशक्ता होने पर अपराधों को देते थें अंजाम।*
- *आरोपी पुष्पेन्द्र पर राजस्थान के कोटा एवं भीलवाड़ा जिलें में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जेल अधिनियम, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में 15 अपराध पंजीबद्व एवं दीपक पर राजस्थान के कोटा एवं टोंक जिलें में चोरी, हत्या का प्रयास, आबकारी अधिनियम में 04 अपराध पंजीबद्व।*
- *आरोपी दिनांक 07.03.26 को भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्वेश्य से नीमच शहर में आये परन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नही हुए एवं पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर रामपुरा के आगे जंगलों में मोटर सायकल छोड़कर भाग गये।*
- *पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियो को पकड़ने हेतु कोटा में कई जगह दबिश दी गई परन्तु आरोपीगण आदतन अपराधी होकर अपनी सकुनत से फरार हो गये।*
- *दिनांक 08.03.26 को आरोपियों के गांधीसागर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच केंट, सायबर सेल एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया जाने पर आरोपी बैंसला के जंगलों में अपनी मो.सा. छोड़कर भाग निकलें। पुलिस टीमों द्वारा जगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी पुष्पेन्द्र को पकड़ा गया, जबकि दीपक मीणा घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला।*
- *पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक मीणा को कड़ी मेहनत से कोटा से किया गिरफ्तार।*
माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा अपराधों में जीरों टोलरेंस निती के अन्तर्गत सम्पत्ति संबंधी अपराधों मंे आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना नीमचकेंट क्षेत्र में दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन को खिचकर भाग जाने वाले 02 अंतरराज्यीय चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर सोने की चेने व घटना मंे प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर निवासी महिला के परिवार मे शादी का प्रोग्राम निरोगधाम के पास होने से उनके घर वापस वापस जाने के दौरान जवाहर नगर में सामने से मोटर सायकल पर सवार दो लड़को द्वारा मोटर सायकल रोककर मोटर सायकल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा महिला के साथ झुमा झटकी कर गले मे पहनी 02 तोले की सोने की चैन छिनकर दोनो व्यक्ति मोटर सायकल से भाग निकले। उक्त घटना पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 73/26 धारा 309 (6) बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन को खिचकर भाग जाने की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रो के लगभग 250 सी.सी.टी.वी कैमरे देखे जाने एवं तकनिकी साक्ष्य एकत्र किये जाने पर पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रो मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ में उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की पहचान करायी गयी। परन्तु अपेक्षित सफलता प्राप्त नही हुई। आरोपी दिनांक 07.03.26 को भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्वेश्य से नीमच शहर में आये परन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नही हुए एवं पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर रामपुरा के आगे जंगलों में मोटर सायकल छोड़कर भाग गये।
मोटर सायकल के नंबरों के आधार पर तकनिकी साक्ष्य एकत्र करते उक्त मोटर सायकल कोटा निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा की पाई गई। प्रकरण में तकनिकी अनुसंधान के आधार पर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने में आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा के साथ आरोपी दीपक मीणा की पुष्टी हुई। आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा एवं दीपक मीणा का आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया। जिसमें आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा पर कोटा एवं भीलवाडा़ जिलें में 15 अपराध एवं दीपक मीणा पर 04 अपराध कोटा एवं टोंक में पूर्व से पंजीबद्व होना पाये गये। पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियो को पकड़ने हेतु कोटा में कई जगह दबिश दी गई परन्तु आरोपीगण आदतन अपराधी होकर अपनी सकुनत से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा निरंतर दबिश देने के फलस्वरूप दिनांक 08.03.26 को आरोपियों के गांधीसागर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना नीमच केंट, सायबर सेल एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया जाने पर आरोपी बैंसला के जंगलों में अपनी मोटर सायकल छोड़कर भाग निकलें। पुलिस टीमों द्वारा जगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा को पकड़ा गया, जबकि दीपक मीणा घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी आधार पर आरोपी दीपक मीणा की तलाश करते हुए कोटा पहुॅची, जहॉ कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दीपक मीणा को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण:-*
*नाम आरोपी:-* 01. पुष्पेन्द्र पिता बाबुलाल शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी प्रेमनगर-2 देवनारायण मंदिर के पास कोटा राज.
02. दीपक मीणा पिता मुकेश मीणा निवासी सुभाषनगर कोटा राजस्थान
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का आपराधिक रिकार्ड:-*
*नाम आरोपी - पुष्पेन्द्र शर्मा*
क्रं. थाना अपराध क्रमांक एवं धारा
1 थाना महावीरनगर जिला कोटा राजस्थान 341/2015 धारा 147,148,149,341,307,323 भादवि एवं 4/25 आर्म्स एक्ट
2 थाना उद्योगनगर कोटा जिला राजस्थान 379/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3 थाना उद्योगनगर कोटा जिला राजस्थान 567/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4 जिला कोटा राजस्थान अपराध क्रमांक 667/2016
5 जिला कोटा राजस्थान अपराध क्रमांक 177/2017
6 जिला कोटा राजस्थान अपराध क्रमांक 2083/2017
7 जिला कोटा राजस्थान अपराध क्रमांक 491/2017
8 थाना महावीरनगर जिला कोटा राजस्थान 406/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
9 थाना नयापुरा जिला कोटा राजस्थान 112/2019 धारा 143,341,332,353,504 भादवि एवं 42 राजस्थान कारागर अधिनियम
10 सुभाष नगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान 69/2021 धारा 379,356 भादवि
11 प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान 81/2021 धारा 379,356 भादवि
12 थाना मकबरा जिला कोटा राजस्थान 34/2021 धारा 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट एवं 115,120-बी भादवि
13 थाना दादाभारी जिला कोटा राजस्थान 229/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
14 थाना विज्ञाननगर जिला कोटा राजस्थान 7/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
15 थाना विज्ञाननगर जिला कोटा राजस्थान 230/2025 धारा 19,57 राजस्थान आबकारी अधिनियम
16 थाना नीमचकैण्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश 76/2026 धारा 309 (6) बीएनएस
*नाम आरोपी - दीपक मीणा*
क्रं. थाना अपराध क्रमांक एवं धारा
1 थाना अनंतपुरा जिला कोटा राजस्थान 440/2020 धारा 19/54,20/51 राजस्थान आबकारी अधिनियम
2 थाना आरकेपुरम जिला कोटा राजस्थान 145/2022 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम
3 थाना अनंतपुरा जिला कोटा राजस्थान 291/2023 धारा 341,34,307,323 भादवि
4. थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान 65/2024 धारा 457,380 भादवि
5. थाना नीमचकैण्ट जिला नीमच मध्यप्रदेश 76/2026 धारा 309 (6) बीएनएस
*जप्त मश्रुका:-* सोने की चेन 01 एंव घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल नम्बर RJ-20-BB-6072
*सराहनीय कार्य:-* उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें, थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपीन मसिह सहित थाना नीमच केंट टीम, सायबर सेल टीम एवं थाना रामपुरा टीम का सराहनीय योगदान रहा।