नीमच (निप्र)। महिलाओं ने गणगौर माता की स्थापना श्रद्धा और भक्ति के साथ की। मंगलवार को शाम 5 बजे महाराणा बंगला स्थित अर्चना-राजेश तिवारी के निवास पर पूजा अर्चना के साथ गणगौर की स्थापना की गई।पूजन के बाद माता रूपी जवारों को विराजित किया। पुरानी पुलिस लाईन के समीप मंदिर से ढोल-ढमाकों के साथ महिलाएं निकली और महाराणा बंगला निवास पर पहुंची । आयोजन के दौरान अर्चना तिवारी ने बताया लोकप्रिय महापर्व गणगौर शिव और गौरी से बना है। गण अर्थात भगवान शंकर और गौर अर्थात पार्वती।यह पर्व महिला प्रधान है। कार्यक्रम के दौरान संगीता शर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।