नीमच: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती विनिता कांठेड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, विनिता कांठेड़ को अखिल भारतीय हिंदू महासभा (महिला मोर्चा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संचालक एवं व्यवस्थापक स्वामी विजय नारायण भट्ट  तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती जूही जैन द्वारा जारी इस मनोनयन पत्र में विनिता जी की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए उम्मीद की गई है कि उनके नेतृत्व में संगठन गौ रक्षा, राष्ट्र धर्म और सेवा के संकल्पों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा। इस नियुक्ति से मध्य प्रदेश में महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी और संगठन के सेवा कार्यों में विस्तार होगा।
 श्री मती कांठेड की इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एडवोकेट आलोक मिश्र आजाद और एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति की सूचना आधिकारिक तौर पर जिला प्रशासन और सूचना विभाग को भी प्रेषित कर दी गई है। प्रदेश भर से शुभचिंतकों ने विनीता जी को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।