नीमच । प्रदेश के प्रतिभावान लोगों से भरे खूबसूरत शहर नीमच में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से एक सुंदर प्रयास 14 फरवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। जो दिनांक: 14 मार्च 2026 शनिवार,को फोर जीरो, भारत माता चौराहा, पर शाम 7 बजे से रात 8 बजे एक घंटा अवधि के लिए होगाl जिसमे शहर सहित जिले भर के बच्चे, महिलाएँ, युवा एवं बुजुर्ग सभी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे । इस कार्यक्रम में संगीत व गायन विधाओं मैं रुचि रखने वाले लोगों को मंच प्रदान किया जावेगा l सभी जानते हैं, संगीत एक इसी विधा है l जिससे जुड़ने के बाद व्यक्ति तनावमुक्त होकर, सकून महसूस करता है । विशेषज्ञों ने भी माना है की संगीत मानसिक तनाव में राहत प्रदान करता है l शहर की अन्नपूर्णा न्यास के सोजन्य से आयोजित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की ऐसी प्रतिभाओं को मंच देना है जिन्हें अभी तक उचित अवसर नहीं मिल पाया है l साथ ही संगीत के माध्यम से समाज में खुशी और सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास है।
जो भी प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे एक दिन पूर्व 13 फरवरी शाम तक दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है l पंजीयन हेतु संपर्क श्री महेंश शर्मा मो.: 7869801356 सपर्क कर सकते हैं l