नीमच।  कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 71 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए है। इस मोके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवएडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।जनसुनवाई में भाटखेडी मनासा के दुर्घटना पीडित राजू पिता ओकार बंजारा ने नीमच के एक निजी चिकित्‍सालय द्वारा आयुष्‍मान कार्ड का लाभ नहीं देते हुए उपचार के लिए 1.50 लाख की नगद राशि लेने संबंधी शिकायत पर कलेक्‍टर ने पीडित राजू को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाने और निजी चिकित्‍सालय द्वारा ली गई उपचार राशि वापिस दिलाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है।कलेक्‍टर ने मनासा क्षेत्र के दांता निवासी गोपाल गरासिया के आवेदन पर उनकी पत्नि गुड्डीबाई की गंभीर बीमारी के उपचार में इस वर्ष की 5 लाख रूपये की आयुष्‍मान लिमिट पूरी हो जाने पररेडक्रास से उपचार सहायता स्‍वीकृत करने के निर्देश भी रेडक्रास प्रभारी को दिए है।  जनसुनवाई में लक्ष्‍मीपुरा की कंकुबाईकनावटी के भागीरथसरवानिया महाराज के मोहम्‍मद आसीफनीमच के मांगीलालगिरदौरडा के किशनसिहकनावटी की यशोदाबाईहिंगोरिया की सायराबाईखिमला के गोपाल बंजाराजीरन के लालुरामकंजार्डा की रेखा कुलमोदियापालसोड़ा के अमरदास बैरागीगिरदौड़ा के किशनसिहटीआईटी कॉलोनी नीमच की अनिता शिंदेपिपल्‍यासिंघाडिया के भेरूलालने अपनी समस्‍याएं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

    इसी तरह नयागांव के सत्‍तु धाकड़साकरियाखेड़ी के बंशीलाल कनावटी की आशा रायमनासा की भागवंतीबाईजीरन के जितेन्‍द्र बैरागीहामाखेडी के चंद्रप्रकाशग्‍वालदेविया की मंगलादेवीकराडिया महाराज की मंजूबाईमातारूंडी के करामातबराडा की लक्ष्‍मीबाईसोनडी के बाबुलालकेलुखेड़ा के मांगीलालभाटखेड़ी की पूजाबाईकुण्‍डला के राधेश्‍यामनीलि‍या के कन्‍हैयालालअमावली जागीर के रमेशनाथइंदिरानगर नीमच की इन्दिराबाईराजस्‍व कॉलोनी रतलाम के अमित सिहइकलिंगपुरा के कमलसिहबोरदिया कला के कालूसिहने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए है।