नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय  पिपल्या रावजी द्वारा सोमवार को निशुल्क  आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बावड़ा में आयोजित किया गया। शिविर में आमवातसंधिवातत्वचा रोगउदर रोगविबंधश्वासकासप्रतिश्यायरक्त अल्पताउच्च रक्तचापअर्शअम्लपित,  प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बी.पी.की निशुल्क जांच करमौसमी बीमारियों से बचने के उपायतनाव से मुक्तिदिनचर्यापोषण से सम्बन्धित जानकारी दी।शिविर में कुल 37  रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया शिविर में डॉ.आबिद खानगोपाल कृष्ण गंधर्व कंपाउंडरआंगनवाड़ी सहायिका गुड्डीबाई ने सेवाएं दी।