नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने समाज को नई दिशा देने वाली महिलाओं का स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री परिहार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव शक्ति, संस्कार और
संस्कृति की संवाहक के रूप में देखा जाता है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति भी है। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं से समाज को आज बहुत उम्मीदें हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तभी सार्थक होगा जब महिलाएं अपने आत्मविश्वास और सामर्थ्य को पहचानते हुए घर, परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
गरिमामय कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य कर प्रेरणा बनने वाली बहनों भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, भाजपा जिला मंत्री श्रीमति किरण शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता पंड्या, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामणिया का स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, नारायण खंडेलवाल, मनोज माहेश्वरी, ओमसिंह उपस्थित थे।