नीमच।नीमच। भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाने वाला गणगौर मेला आज सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित किया गया। आयोजन अग्रवाल विकास समिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया और यह समाज की महिलाओं, बच्चों और परिवारों के लिए उत्साह, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा। मेले में मनोरंजन कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजन, विभिन्न आकर्षक स्टॉल्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।महिला प्रकोष्ठ संयोजिका तोशिका बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल विकास समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा हर वर्ष सुहागिन महिलाओं के लिए गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी गणगौर मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मेले में 15 से अधिक विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाई गई थीं।