नीमच। माखन मिश्री ग्रुप द्वारा  गौधाम बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्ति-भाव के साथ फाग महोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रंगों की जगह फूलों की होली  खेलकर अनूठी छटा बिखेरी। पूरा माहौल भजनों की सरिता और फूलों की खुशबू से महक उठा।लक्ष्मी शर्मा ने बताया बताया कि महोत्सव में भक्ति और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग मत डाल रे सांवरिया...जैसे सुमधुर फाल्गुनी भजनों पर महिलाएं खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। इसके साथ ही शिव-पार्वती विवाह के प्रसंगों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने इन भजनों पर सामूहिक रूप से मनमोहक नृत्य कर फाग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान रिचा शर्मा, हर्षा शर्मा, अंजु गर्ग, अनुराधा शर्मा सहित अन्य कई महिलाओं ने एक-दूसरे पर गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर फाल्गुन की बधाइयां दीं।