नीमच। रंगों का त्यौहार धुलेड़ी मेहनोत नगर के महिला पुरुषों एवं बच्चों ने बड़े उत्साह उमंग एवं धूमधाम से मनाया गया,इस दिन  यहां के रहवासियों द्वारा रंग लगाकर एवं मिठाइयां। खिलाकर होली की शुभकामना एवं  बधाई दी।
 सवेरे से नन्हे बच्चों का रंगों के इस त्यौहार को लेकर उत्साह देखते ही बनता बच्चौकी टोली एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर धुलेड़ी पर्व का जम कर लुफ्त उठाया
 मेहनोत नगर के नव विकसित बगीचे में  रहवासी  अपने घर पर  बनाई गई मिठाइयां,नमकीन एवं स्वादिष्ट व्यंजनों एक दूसरे को वितरित कर एवं डीजे थाप पर होली के मधुर गीतों  के साथ नाचते गाते झूमते  बड़े ही हर्षौल्लास आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारे  के प्रतीक इस धुलेड़ी पर्व का जमकर आनंद के मनाया गया
इस अवसर पर शंभू प्रसादशर्मा, दुर्गाप्रसाद शर्मा, लक्ष्मी कांत गोयल, बकट जी अग्रवाल  जगदीश मेनारिया राजेश खोईवाल   नौलखा प्रफुल्ल कटारिया  एवं भगवंती शर्मा ,संगीता शर्मा, दीपिका मेनारिया  संगीता राठौर शकुंतला नौलखा, सुनीता नौलखासहित  बड़ी संख्या महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।