नीमच (वि.)। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित INSPIRE Awards योजना के अंतर्गत डेमोक्रेटिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिनव प्रोजेक्ट विषयों का चयन किया गया है।
कक्षा XI (विज्ञान-गणित) के 5 छात्र गौरव प्रजापति (पिता श्री भरत प्रजापति) द्वारा प्रस्तुत "Smart Vehicle Access and Authorization System Linked to Driving License" विषय का चयन किया गया। यह मॉडल सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसी प्रकार कक्षा X की छात्रा अलसबा (पिता श्री अकबर) द्वारा प्रस्तुत "Automated Roadside Rainwater Harvesting Well System for Metro Cities" विषय का चयन किया गया, जो वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। दोनों
विषय शिक्षिका श्रीमती हिमांगी मंत्री, नवीन सिंहल, श्रीमती शायदा मंसूरी एवं जाह्नवी पंत के मार्गदर्शन में तैयार किए गए। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना पंत, कॉर्डिनेटर उपेन्द्र पंत एवं श्रीमती मीना पंत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर योगेश पंत ने बताया कि विद्यालय का विगत कई वर्षों से INSPIRE Awards में निरंतर चयन हो रहा है।
विद्यालय में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस. एम. मांगरिया, जिला नोडल अधिकारी INSPIRE Award श्री प्रलयजी उपाध्याय एवं जिला विज्ञान अधिकारी श्री अनिलजी व्यास ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी।