नीमच। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी का वार्षिक होली मिलन समारोह 4 मार्च को होली के अवसर पर आयोजित किया गया। 
सर्वप्रथम समिति से जुड़े सभी समाज जनों की उपस्थिति में कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा सालाना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
मिलन समारोह में उपस्थित सभी समाज जनों ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रस्ताव रखा। इस कार्यक्रम में सारथी विश्वकर्मा कल्याण संगठन के   प्रांतीय अध्यक्ष शंभू प्रसादशर्मा प्रांतीय महामंत्री श्री  राजेश विश्वकर्मा के विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं श्री शंभू प्रसादशर्मा ने प्रारंभिक बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की ।समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल जी ज्योतिष्रा एवं शंभू प्रसाद शर्मा और किशन लाल जी ने अध्यक्ष पद के लिए जगदीश जी किंजा भवानी स्टील का प्रस्ताव रखा। 
जिसे सर्वसम्मति से समाज जनों जाना द्वारा इस पर सहमति दी गई। 
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत दुबे सचिव पद के लिए प्रदीप शर्मा, और उपाध्यक्ष पद पर  भोपराज शर्मा की सर्व सम्मति से नियुक्ति किया गया।
इस अवसर पर सभी समाज  जनों ने गुलाल लगाकर नए पदाधिकारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल जी शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक जी शर्मा, नागेश जोगणिया, किशन लाल जी शर्मा, राजेश शर्मा, कुशल जांगिड़, दिलीप शर्मा, अरविंद झाला, मुकेश शर्मा शंभू प्रसाद शर्मा दिनेश शर्मा के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 
आगामी 18 मार्च को समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
अंत में सभी समाज जनों ने नए पदाधिकारीयो को बधाई शुभकामनाएं दी।