रतनगढ़।नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन म.प्र. तथा कलेक्टर  श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार  एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद  के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को रतनगढ़,मोरवन स्थित 5 फर्मों का  आकस्मिक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत किया गया ।
      खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया,कि विभाग की टीम ने फर्म श्री चारभुजा दूध डेयरी रतनगढ़ का निरीक्षण कर, विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थों मिश्रित दूध, घी नमूने लिए गए । स्वीट्स रतनगढ़ का निरीक्षण कर, मावा बर्फी, मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन के कुल 4 नमूने  लिए गए । फर्म बालाजी टी स्टाल रतनगढ़ का निरीक्षण कर, खाद्य सेव नमकीन, फलाहारी चिवड़ा, सेव गठिया, चरकी बूंदी सहित  कुल 4 नमूना जांच  लिए।
फर्म होटल साईं पैलेस एंड रेस्टोरेंट रतनगढ़  से भंडारित खाद्य पदार्थ पनीर, बासमती चावल,तुवर दाल, राजमा, बेसन के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए ।
    उक्त चारों फर्मों पर नियमानुसार कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य कमियां पाये जाने पर अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को मोरवन के नवकार किराना स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण कर भंडारित खाद्य विभिन्न दालों के 4 नमूने भी लिए गए ।
     उक्त नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  के तहत कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।