तिलस्वॉ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वा में साईकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तिलस्वॉ विद्यालय की कक्षा -नो की छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से साईकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार , मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर व सहकारी समिति व्यवस्थापक सहयोगी राजकुमार अहीर थे।कार्यक्रम में कुल 27 छात्राओं को साईकिलें दी गई।साईकिले पाकर छात्राओं में खुशी थी।

कार्यक्रम में महेशकुमार (व्याख्याता) मोहन लाल धाकड़ (व.अ.) अजय शर्मा, अरविन्द धाकड़, मनोज मीणा, शंभूलाल धाकड बाबूलाल बबाई व अन्य स्थफ साथी एवं विश्वार्षि विद्यार्थी उपस्थित थे।