*नीमच।* बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली आसवानी और नमकीन में दिव्या मुच्छाल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। मौका था जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति की व्यंजन प्रतियोगिता का, जिसमें शहर की 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली महिलाओं की संस्था कृति ने प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किया।
जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा प्रतिवर्ष व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार कृति की व्यंजन प्रतियोगिता बेसन पर आधारित व्यंजनों पर आधारित थी। व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी मंगलवार को शहर की गांधी वाटिका में दोपहर 2 बजे से किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने बेसन से मीठे व नमकीन व्यंजन तैयार किए। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्यों ने व्यंजनों का परीक्षण कर उनके टेस्ट व गुणवत्ता को देखा। इसके बाद बेसन के मीठे एवं नमकीन व्यंजनों की केटेगरी में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की। कृति अध्यक्ष डॉ अक्षय राजपुरोहित सचिव कमलेश कुमार जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिणामों की घोषणा के बाद अतिथि माहेश्वरी महिला मंडल नीमच की अध्यक्ष अनीता समदानी, महिला वैश्य महासम्मेलन नीमच की अध्यक्ष वंदना मंत्री और जिला अस्पताल की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा संगीता भारती ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कृति की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजुला धीर ने बताया व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान कृति के पूर्व अध्यक्ष भरत जाजू व उनकी पत्नी का वैवाहिक वर्षगांठ पर सम्मान किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की और उन्होंने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए हैं।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन डॉ माधुरी चौरसिया के द्वारा किया गया l
इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सविता चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, रघुनंदन पाराशर, ओमप्रकाश चौधरी, घनश्याम अंब, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, तेज सिंह जैन, सत्येंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र त्रिवेदी, गणेश खंडेलवाल, डॉ मीना हरित, नीरज पोरवाल, सतीश भटनागर, गोपाल पोरवाल, मुकेश कासलीवाल सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
*निर्णायक मंडल में यह शामिल-*
मोनिका जैन, अमरजीत कौर व ममता विजयवर्गीय।
*बेसन के व्यंजनों में यह विजेता रहे-*
*मीठा-*
चक्की के लिए अंजली आसवानी प्रथम, ड्रायफ्रूट रोल के लिए कुसूम काला द्वितीय, केक के लिए निकिता जैन तृतीय स्थान पर रही।
*नमकीन-*
वेजिटेबल कटलेट के लिए दिव्या मुच्छाल प्रथम, खांडवी के लिए विनिता मंत्री द्वितीय, कल्मी बड़ा के लिए कृति धनोतिया तृतीय स्थान पर रही।
फोटो-