नीमच।विधिक साक्षरता राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के अंतर्गत जिला विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर
श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में दिनांक 24/02/2026 को आयोजित किया गया। विधिक साक्षरता अभियान के तहत विशेष न्यायाधीश श्री आलोक सक्सेना द्वारा उपस्थित छात्राओं को विधिक साक्षरता के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई, जिसमें उन्होंने छात्राओं को पैरा लीगल वालंटियर (PLV) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। ये स्वयंसेवक (वालंटियर) गरीब महिलाओं, बच्चों और जरूरतमत लोगों को कानूनी साक्षरता, अधिकार और मुक्त कानूनी सहायता दिलाने में मदद करते हैं यह एक सामाजिक सेवा है। श्री प्रवीण कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी छात्राओं को विधिक साक्षरता के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।