नीमच। भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार के निवास पर आयोजित जनदर्शन में जमुनियां खुर्द की ज्योति खारोल और उनके बुजुर्ग दादाजी पहुंचे और बताया कि उनकी पोती की माता नहीं हैं, पिता बीमार हैं, पोती की शादी करनी है, जिसमें 15 दिन शेश बचे हैं। जिस पर विधायक श्री परिहार ने बुजुर्ग अभिभावक को अविलम्ब स्वेच्छानुदान निधि से 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और परिजनों को और भी मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि विधायक श्री परिहार समय समय पर समाज के सर्वहारा वर्ग की मदद करते रहते हैं। रविवार को विधायक परिहार अपने आवास पर आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी एक बुजुर्ग अभिभावक ने उन्हें अपनी पोती की शादी में आ रही आर्थिक परेशानी को रखा, जिस पर विधायक ने उन्हें स्वेच्छानुदान निधि से 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। परिजनों ने विधायक श्री परिहार का आभार जताया है, जिस पर विधायक श्री परिहार ने कहा कि हमारी सरकार आपके साथ है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम विवाह योग्य बेटियों की शादी में अभिभावक बनेंगे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि बिटिया के शादी में कोई कमी नहीं आने देंगे।