नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा शुक्रवार को वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर नीमच में आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित आमजनों का निशुल्क बी.पी.एवं शुगर की जांच के साथ आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क आयुष औषधीया प्रदान की गई। शिविर का कुल 132 रोगियों ने लाभ लिया। शिविर में डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.दीपिका पाटीदार, डॉ.निकिता बघेल, डॉ.राहुल जायसवाल, श्रीमती माया घारू, श्रीमती भावना बैरागी श्री शैलेन्द्र पाटीदार आदि ने सेवाएं दी।