नीमच। माननीय जिला न्यायालय, नीमच के निर्देश पर गठित समिति के सदस्यगण। दारा आज प्रातः 5 बजे होने वाली सप्लाई का जायजा लिया एवं जल के सेंपल लिए गए समिति सदस्य, कमलेश पाटीदार पीएचईडी विभाग नीमच, महेश पाटीदार एडवोकेट, , नगर पालिका परिषद नीमच के केमिस्ट सुरेश पवार,आज(20/2/26)को जोशी मोहल्ला नीमच धटाधर नीमच में पानी के चार स्थानों से सैंपल लिए गए *समिति सदस्यों महेश पाटीदार एडवोकेट के द्वारा जल ग्रहण किया एवं क्षेत्र की जनता से पूछा पानी कैसा आ रहा है कहीं कहीं शिकायत भी मीली है* तथा जांच के लिए श्री नवनीत शर्मा लैब असिस्टेंट नीमच को सुपुर्द किए गए। प्रातः 5:00 बजे से तीन या चार अलग-अलग स्थान पर पानी के सैंपल लिए गए। परिवादी वसीम नाज एडवोकेट के द्वारा न्यायालय जिला न्यायाधीश, नीमच एवं लोक उपयोगी सेवा एवं स्थाई लोक अदालत नीमच श्री राकेश कुमार जी शर्मा के न्यायालय में लोक जन उपयोगी प्रकरण क्रमांक 1 / 26 प्रस्तुत किया गया । जिसमें जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जी शर्मा के आदेश अनुसार पानी का निरंतर परीक्षण कराए जाने एवं उनके सैंपलिंग लेने तथा उक्त पानी की शुद्धता के संबंध में न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सचिव शोभना मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , नीमच की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है । जो कमेटी प्रत्येक साथ दिवस में शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों से पानी की शुद्धता के संबंध में सैंपल एकत्रित करेगी तथा पानी की शुद्धता के मापदंड और शुद्धता की समस्त प्रकिया की जांच कर पानी की शुद्धता के संबंध में संपूर्ण प्रतिवेदन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी नीमच के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करें। गठित समिति के द्वारा आज 20 फरवरी, 2026 को पानी की । समिति के सदस्यों ने नगर पालिका की नल सप्लाई के नल से पानी की शुद्ध केन में सैंपल लिया तथा मौके पर पंचनामा व वीडियो बनाया तथा पानी का क्लोरीन टेस्ट भी किया गया तथा जांच के लिए पीएचडी विभाग नीमच को सुपुर्द किया गया। सेकंड सैंपल का एक-एक केन(बाटल) जांच के लिए नगर पालिका को अलग दिया गया समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी । समिति सदस्यों एडवोकेट महेश पाटीदार ने बताया की कल शहर में होने वाले जल सप्लाई के स्थान का भी निरीक्षण किया जावेगा ।जहां से सम्पूर्ण शहर में जल सप्लाई होता है।