रतनगढ़ (प्रदीप तिवारी)।जिले में ओलावृष्टि से अफीम सहित सभी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।रतनगढ़ अफीम के साथ-साथ गेहूं, चना और अफ़ीम की फसल, जो पकने के अंतिम चरण में थी, वह भी पूरी तरह जमीन पर गिर गई। किसानों को इन्हीं फसलों से घर का खर्च चलाने, बच्चों की पढ़ाई और पुराने कर्ज चुकाने की उम्मीद थी, लेकिन अब वही उम्मीद टूटती नजर आ रही है। सत्यनारायण पाटीदार ने कहा दुख की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले मौसम की मार से फसल भी खराब हो चुकी थी। इसके बाद किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ गेहूं व अफीम की फसलों पर भरोसा किया था। अब यही फसलें अब उनके लिए आखिरी सहारा थीं, लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया। *किसान श्रवण गुर्जर का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे पूरा साल ही उनके लिए अभिशाप बन गया हो ना खरीफ में राहत मिली और ना ही रबी में चैन। श्री सत्यनारायण पाटीदार ने गेहूं की फसल को देखकर खेत में खड़ा किसान, बढ़ता कर्ज और गहराता तनाव से किसान हो रहे है परेशान आज हालत यह है कि किसान अपने ही खेत में खड़ा होकर अपनी मेहनत को नष्ट होते देख रहा है, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहा। कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है,मानसिक तनाव गहराता जा रहा है और भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं है, बल्कि किसानों के सपनों, घर चलाने के सहारे और उनके जीवन की स्थिरता पर गहरी चोट है। *श्री पाटीदार ने कहा किसान चिंतित, सरकार से राहत की उम्मीद नीमच जिले के किसान इस अचानक आई प्राकृतिक आपदा से बेहद परेशान हैं। खेतों में गिरी फसल देखकर किसानों की आंखों में चिंता साफ दिखाई दे रही है। अब किसानों को प्रशासन के सर्वे और सरकार से मिलने वाली राहत का इंतजार है, ताकि इस भारी नुकसान से कुछ संभल मिल सके। हालिया घटनाक्रमों में, अफीम उत्पादक क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पर जावद विधानसभा के किसान नेता सत्यनारायण पाटीदार व ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण वह ग्राम देहपुर के किसान ने प्रभावित क्षेत्रों में अफीम की खेती का मौका मुआयना किया है। यह निरीक्षण मुख्य रूप से रतनगढ़ (जैसे नीमकाखेड़ा, देहपुर, अलोरी,लोहारिया ) में जहाँ ओलावृष्टि से अफीम के पौधों (विशेषकर डोडा) को नुकसान पहुँचा है। श्री पाटीदार ने प्रशासन से अफीम फसल में हुए नुकसान का तुरंत सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। श्री पाटीदार के द्वारा खेत-खेत जाकर अफीम के डोडों की क्षति का आंकलन किया जा रहा है ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके। ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने अफीम नुकसान का मुआवजा: सामान्यतः अफीम पट्टाधारक किसानों को फसल खराब होने पर (यदि वह प्राकृतिक आपदा से हो और विधिवत रिपोर्ट की गई हो) विभाग द्वारा नियमों के अनुसार राहत या आगामी वर्ष के लिए पट्टा सुरक्षित रखने में सहायता मिलना चाहिए। व साथ ही ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण व ग्राम देहपुर के किसान हेमराज, सरवन भाई, पूर्व सरपंच साहब नानालाल जटिया, गुलाब कुमावत, ग्राम कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभास व्यास, सपीक भाई व पत्रकार साथी प्रदीप तिवारी व ईश्वर व्यास साथ में थे।