नीमच। भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय एवं प्रदेश महामंत्री जी के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार के लगातार श्रमिकों की ज्वलंत मांगों के निराकरण की दिशा में बरती जा रही उदासीनता एवम केंद्रीय बजट में कई क्षेत्र के श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों को अनदेखा किया गया | संगठन द्वारा इस हेतु कई बार संबंधित मंत्रि स्तर पर मेमोरेंडम एवं डेलिगेट्स के जरिए मांगो के निराकरण हेतु ध्यान आकर्षित किया लेकिन सरकार के इस उपेक्षापूर्ण रेवैया से देश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों में घोर असंतोष व्याप्त है| इसी बात को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण देश में एवं सभी प्रदेशों में आगामी 25फरवरी2026 को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आव्हान की रूपरेखा हेतु नीमच में आज दिनाक 20.2.2026 को दोपहर 1.30 बजे MPEB परिसर में स्थित बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक रखी गई , जिसमें भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित सभी श्रम संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। bms से जुड़े सभी यूनियनों एवम संगठनो के पदाधिकारियों से निवेदन है उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे |जिलामंत्री भारतीय मजदूर संघ नीमच यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मीडिया प्रभारी शंभू प्रसादशर्मा ने दी