मंदसौर जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण के तीसरे दिवस में नगरीय चार्ज अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक जनगणना लिपिक को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनगणना के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक चौबे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आगामी 20 फरवरी 2026 को भी प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक कलेक्टर कार्यालय सभागार में नगरीय निकाय के जनगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मंदसौर । जनगणना कार्य निदेशालय के माध्‍यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य होना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य के पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जनगणना कार्य के पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण कार्य के दौरान किन भवनों का सूचीकरण किया जाना है, इसको लेकर जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि सुपरवाइजर और प्रगणक मकान सूचीकरण का कार्य सावधानी पूर्वक करेंगे। इस बार जनगणना आंकडों के संग्रह में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिससे त्‍वरित रूप से डि‍जिटाइज्‍ड आंकडें उपलब्‍ध हो पाएंगे और समय सीमा में आंकडों का प्रकाशन किया जा सकेगा। जनगणना 2027 में आंकड़ों का संग्रह मोबाईल ऐप के माध्‍यम से किया जाएगा। इस ऐप की सहायता से प्रत्‍येक गणना ब्‍लाक की निर्धारित सीमा को जीपीएस की सहायता से केप्‍चर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी ही फिल्‍ड में कार्य करेंगे। डेटा संग्रहण और जांच की प्रक्रिया के लिए प्रगणक घर-घर जाकर सत्‍यापन का कार्य करेंगे। सुपरवाइजर के अंडर में प्रगणक कार्य करेंगे जिन्‍हें 700-800 आबादी वाले मकानों का क्षेत्र दिया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य मई में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के माध्‍यम से बताया गया कि जनगणना के समस्‍त कार्य की रियल टाईम मॉनीटरिंग CMMS( CENSUS MANAGEMENT AND MONITORING SYSTEM) पोर्टल के माध्‍यम से की जाएगी। जिला स्‍तर पर CMMS पोर्टल पर चार्ज स्‍तरीय एडमीन आईडी क्रिएट करेंगे। चार्ज कार्यालय द्वारा नामि‍त फिल्‍ड ट्रेनर्स के विवरणों को CMMS पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण के लिए पोर्टल में जिले के मास्‍टर ट्रेनर्स को नामित करने के साथ ही जनगणना के विभिन्‍न चरणों के फिल्‍ड कार्य के दौरान पोर्टल पर प्रगति का अवलोकन एवं समीक्षा की जाएगी। निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्‍वयं ऑनलाईन भरने की सुविधा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना के लिए निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्‍वयं ऑनलाईन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक स्‍व- गणना वेब पोर्टल(SELF ENUMERATION WEB PORTAL) विकसित किया है। इससे डेटा की सटिकता से सुधार होगा, प्रगणकों का कार्य प्रभार कम होगा और डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया सुव्‍यवस्थित होगी।