नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए गुरूवार को निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयुष विंग एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर नीमच में आयोजित किया। शिविर में उपस्थितजनों की निशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क औषधीयां वितरित की। शिविर का कुल 110 रोगियों ने लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.निकिता बघेल, डॉ.राहुलजायसवाल, श्री हरीश दास बैरागी, श्रीमती माया घारू एवं श्रीमती भावना बैरागी व आयुष स्टाफ ने सेवाएं दी गई।