ग्वालियर । जिले के आरोन थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद को लेकर बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में जमीन पर पड़े अधेड़ की नब्ज टटोली तो उसमें जान नहीं थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ देर बाद गांव से ही एक जगह से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी व मृतक दोनों ही नशे के आदी थे और जिस समय विवाद हुआ उस समय भी नशा किए हुए थे। बाबूलाल जाटव पुत्र सक्नुराम जाटव निवासी ग्राम आरोन के तीन बेटे हैं। दो बेटे घर से अलग रहते हैं जबकि एक बेटा रवि जाटव पिता बाबूलाल के साथ रहता है। रवि जाटव ने अपने पिता बाबूलाल जाटव को कुछ रुपए उधार दे रखे थे। 15 फरवरी को रात रवि जाटव और उसका पिता नशे की हालत में घर पहुंचे और कमरे में बैठ गए। बताया गया है कि वहां भी दोनों बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान रवि जाटव ने अपने पिता बाबूलाल जाटव से उधार दिए गए रुपए वापस भाग। बाबूलाल ने कह दिया कि यह रुपए नहीं देगा। यहीं बात बिगड़ गई और रचने कमरे में रखा ठंडा उठाकर अपने पिता बाबूलाल को पीटना शुरु कर दिया। डंडे की पिटाई से बाबूलाल कमरे में ही गिर गया और बेहोश हो गया। घर में हल्ला मया तो आस-पास रहने वाले इकडे हुए और जब देखा कि बाबूलाल जमीन पर गिरा पड़ा है और शरीर में कोई हलचाल नहीं है तो फिर पुलिस को सूचना दी। धम चुकी थी सांसेंः पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाबूलाल कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसकी नब्ज टटोली तो गायब थी। धड़कन भी नहीं थी। डंडे की चोट से बाबूलाल दम तोड़ चुका था। बाबूलाल की मौत होते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी बेटे रवि जाटव को गांव में ही एक जगह से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपी रवि जाटव से पूछताछ की तो उसने सिर्फ इतना ही कहा कि उसका पिता रुपए वापस नहीं कर रहा था. इसलिए नशे की हालत में गुस्सा आ गया और डंडे से उस्स्की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है |