जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

नीमच। आगामी होलीरंग पंचमी एवं रंग तेरस पर सूखे अच्छे किस्म के रंगो से होली खेले,  जबरन किसी पर रंग ना डाले। होलिका दहन के लिए हरे पेड़ नहीं काटे। बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें। पानी के अपव्यय को रोके। ऑखों एवं शारीरिक क्षति पहुंचाने वाले रंगों का उपयोग ना करें। यह अपील सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला  स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने जिलेवासियों से की है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों को आगामी त्‍यौहारों पर चाक-चौबंद व्यवस्था का भरोसा दिलाया।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवालअपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेशअतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदियाएसडीएम संजीव साहूसभी एसडीओपीसहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित थे।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहाकि त्यौहारों पर जिले में शांति व सौहार्द्र की परम्परा कायम रही हैऔर इसे हमेशा कायम रखना हम सभी का दायित्व भी है। शांति समिति सदस्य,  शांति व्यवस्था बनाये रखने में बडा योगदान देते हैं। कलेक्‍टर ने त्‍यौहारों पर आयोजकों से स्‍वयं सेवक तैनात करउनकी सूची एसडीएम एवं पुलिस थानों को देने की बात कहीजिससे कि व्‍यवस्‍था बनाये रखने में मदद मिल सके। नगरपालिका अधिकारी को निर्देशदिएकि होलिका दहन एवं धुलेंडी के दिन गैर निकलने के उपरांत शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर तत्‍काल सफाई व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें।     कलेक्‍टर ने कहाकि परीक्षाओं को दृष्टिगत रख ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों का सीमित उपयोग किया जाए। उन्‍होने कहाकि अस्‍पतालों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का आयोजन करने की अनुमति नहीं रहेगी।  

बैठक में कलेक्टर ने नगरपालिका एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को होलीका दहन वाले स्थानो का संयुक्त भ्रमण करआवश्यकतानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। नगरपालिका को सडकों के गढ्ढों की भराई करवानेपर्याप्त पेयजलप्रकाश एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनेविद्युत विभाग को विद्युत तार को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को त्यौहार के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेन्सी चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने कहाकि उक्त त्यौहारों पर पुलिस की माकुल व्यवस्था रहेगी। आयोजक जुलूसगैर रैलीजलसों आदि की पूर्व सूचना प्रशासन को देकरअनुमति अवश्‍य प्राप्‍त करें। बडे जुलूसजलसों के लिए आयोजक अपने स्‍तर से वालेंटियर की व्‍यवस्‍था करउनकी सूची भी पुलिस को उपलब्‍ध करवाएं और सुनिश्चित करेंकि वालिंटियरआयोजन स्‍थल पर उपस्थित रहकर व्‍यवस्‍था में सहयोग करें।  

बैठक में समिति सदस्‍य सर्वश्री हेमंत हरितराजकुमार अहीरसंजय पंवारबाबूलाल नागदा इकबाल कुरैशीदर्शनसिह गांधीहारून रशीदजम्‍बु कुमार जैनहरगोविंद दीवान,  रंजन स्‍वामीमुकेश पोरवालश्रीमती आशा सांभरसाबीर मसूदीबृजेश सक्‍सेना आदि उपस्थित समिति सदस्‍यों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव देते हुएसामाजिक समरसता के साथ सभी त्‍यौहार मनाने में अपना योगदान देने व प्रशासन को हर-संभव सहयोग करने का विश्‍वास दिलाया।