नीमच।जीवदया के मसीहा , प्रतिभास्थली प्रणेता, राष्ट्रीय संत,संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 श्री विद्यासागर जी महामुनि राज के *द्वितीय समाधि स्मृति दिवस* पर गुरु स्मरण करते हुए दिगंबर जैन सोशल जीनागम ग्रुप द्वारा गरीब असहाय बच्चों के सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका व सचिव अमन विनायका ने बताया की 18 फरवरी सुबह 11:30 बजे रेड क्रॉस स्थित मूक बधिर केंद्र पहुंचकर मूक बधिर व दिव्यांग बच्चों को स्वल्पाहार करवाकर व टिफिन बोतल वितरण कर गुरुवर की पावन स्मृति दिवस मनाया गया और आचार्य श्री के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जिनागम ग्रुप द्वारा लाभार्थी परिवार श्री महावीर जी अमित जी सोनी की अनुमोदना की गई। इंडिया नहीं भारत बोलो नारा देने वाले महामुनिराज के चरणों में भावभीनी विनांजलि अर्पित करने प्रदीप विनायका, विकास सरावगी, रवि श्रद्धा अजमेरा, विजय विनायका, अंकुश गोधा, सुनीता विनायका,श्वेता सोनी, अन्नू बाकलीवाल, गौरी विनायका, दिलीप विनायका मूक बधिर स्टाफ खुमान भारद्वाज, मुकेश भाई आदि सदस्य उपस्थित थे।