नीमच।पोरवाल महिला मंडल द्वारा रविवार को भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की हल्दी–मेहंदी का पावन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी को हल्दी–मेहंदी अर्पित की गई भजन–कीर्तन की सुंदर प्रस्तुतियाँ हुईं भगवान शिव–पार्वती जी का किरदार किया गया फूलों से उनका भव्य स्वागत किया गया ।महिलाओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर खुशियाँ बाँटी सोमवार को बड़ी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ का शह स्त्राभिषेक अभिषेक किया गयाजिसमें सभी महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लेकर पुण्य लाभ लिया।रविवार के कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गएऔर अंत में गिफ्ट एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।