कलेक्‍टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा

नीमच ।नीमच जिले में इस वर्ष 324 मां की बगियां का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिले में 373 बोरी बधान का निर्माण करजल स्‍त्रोतों से बहते हुए जल को रोकने का काम किया गया है। इससे जल स्‍तर में वृद्धि के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्‍ध हुआ है। इस वर्ष जिले में 510 नये खेत तालबों का निर्माण भी किया गया है। यह जानकारी कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओंकार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में जि.प.सीईओ.श्री अमन वैष्‍णवकार्यपालन यंत्री आर.ई.एस.श्री बी.एल.कातिजासभी सहायक यंत्री जनपद सीईओउपयंत्री एवं जि.प.के परियोजना अधिकारी उपस्थि‍त थे।बैठक में खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए,कि सभी जनपद सीईओ और उपयंत्री शेष सभी खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के गुणवत्‍तापूर्ण निर्माण कार्यो को मार्च अंत तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने स्‍वीकृत सभी मां की बगियाओं के कार्य भी मार्च अंत तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

     जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण किए गए है। शेष डग वेल रिचार्ज के कार्य भी 31 मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और उपयंत्रियों केा दिए गये। बैठक में बताया गयाकि आगामी वित्‍तीय वर्ष के लिए 30 नये अमृत सरोवर निर्माण के कार्य चयनित किए गए है। इन कार्य की टी.एस.ए.एस.स्‍टीमेंट अभी से तैयार कर लिए जाए। जिससेकि नवीन वित्‍तीय वर्ष प्रारंभ होते ही कार्य प्रारंभ किए जा सके। बैठक में कलेक्‍टर ने आगामी वित्‍तीय वर्ष के लिए नीमच एवं जावद जनपद को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 250-250 एवं मनासा जनपद को 400 खेत तालाब निर्माण के कार्य चिंहित कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।

     बैठक में कलेक्‍टर ने अमृत सरोवर के कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और कार्य पूर्ण नहीं करवाने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जि.प. सीईओ को दिए। कलेक्‍टर ने गंगोत्री हरित परियोजना के तहत बोरखेडी नदी के उदगम स्‍थल पर 10 एक्‍कड शासकीय भूमि पर पौधारोपण के स्‍वीकृत प्रोजेक्‍ट पर 5 से 6 फीट बडे पौधे लगानेपानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने और अच्‍छे पौधो का चिंहाकन करने की व्‍यक्तिगत जिम्‍मेदारी जनपद जावद के सीईओ को सौंपी है।

गांवों में स्‍वच्‍छता गतिविधियां करें

बैठक में स्‍वच्‍छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे स्‍वच्‍छता अभियान की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिएकि जिले में मुख्‍य सड़कों पर स्थित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से साफ-सफाई अभियान चलाकर स्‍वच्‍छता गतिविधियां आयोजित करें और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के प्रमुख स्‍थानोंसड़कोंचौराहों पर साफ-सफाई करवाएं। पी.एम.आवास योजना की समीक्षा में कलेक्‍टर ने वर्ष 2025-26 के स्‍वीकृत नवीन आवास के कार्यो में आवास स्‍वीकृति के साथ ही प्रथम किश्‍त जारी करने के निर्देश दिए। अब तक 8837 आवास निर्माण के लक्ष्‍य विरूद्ध 3007 आवास निर्माण कार्य स्‍वीकृत किए गए हैं।