जावद। अभिभाषक संघ जावद के अध्यक्ष विजय जोशी ने बताया कि, 16 फरवरी सोमवार को मध्यप्रदेश के समस्त अभिभाषक गण अपने कार्य से विरत रहेंगे। विगत दिनों 14 फरवरी को करेरा- शिवपुरी अधिवक्ता संघ के अभिभाषक संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों द्वारा गोली मारकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी । अभिभाषक की हत्या के विरोध में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा इसकी भृत्सना कर सभी न्यायालयों में प्रतिवाद दिवस मना कार्य विरक्ती का आह्वान किया है। सोमवार को सभी अभिभाषक गण अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रह प्रतिवाद दिवस मना प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपेंगे। अभिभाषकों द्वारा शासन से अपने बचाव हेतु *एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट* की मांग लम्बे समय से की जा रही है, ताकि अभिभाषकों पर लगातार हो रहे हमले व अन्य तरीके से हो रही गुंडागर्दी को रोका जा सके।