नीमच।  महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। शहर सहित अंचल में सुबह से शिव मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक का आयोजन किए गए  और भोले के जायकारे गूंजयमान होते रहे। शरह के प्रमुख किलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का मेला लगना शुरु हो गया। भक्तों का कारवां यहां सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन लाभ लिए। शहर के भागेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित अंचल सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम रही। सभी श्रद्धालुओं ने  फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मनाया । इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग तथा चतुर्ग्रही योग का विशेष संयोग में श्रद्धालु शिवालयों में आदि देव महादेव की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से देर रात तक शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दिया।