भादवामाता (परमानंदशर्मा)।सुप्रसिद्ध-आरोग्य तीर्थ स्थल भादवामाता में स्थानीय श्रीराजराजेश्वरी वेद पाठशाला भादवामाता में हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में व राष्ट्र और क्षेंत्र में सुखशांति एवं समृद्धि की कामना से वेद पाठशाला में महादेव के प्रथक -प्रथम स्नान के अभिषेक और १२१ब्राह्मणों के द्वारा महारुद्र महानुष्ठान किया गया। जिसमें वेद पाठशाला के पदाधिकारी-प्राचार्य एवं यहा पर समस्त गुरुजन वेदपाठी ब्राह्मण पंडित उपस्थित थे। इसी प्रकार से महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया जो यहां आकर्षण केंद्र हुआ।जहां क्षेंत्र के लोगों ने दर्शन के साथ आर्शिवाद लिया।