नीमच (निप्र)।नीमच इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच श्री किशन पाल सिंह एवं सत्येंद्र पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी की खिलाड़ी खुशी पाल सिंह मैं ने जैन यूनिवर्सिटी  बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ जोन की बेस्ट चार टीमों में चयन पाया। जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने साउथ जोन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और इस वर्ष ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी को होस्ट भी जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने किया जैसा कि हम जानते हैं ऑल इंडिया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में हर जोन से बेस्ट फॉर टीम ए क्वालीफाई करती है । जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने अपने लीग में पहला मैच डी.ऐ.वी. यूनिवर्सिटी इंदौर से खेल जिसे बिल्कुल एक तरफ हराया अपने लीग का दूसरा मैच जैन यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी आफ कोलकाता से खेल उसे भी बिल्कुल एक तरफ हराया तीसरा मैच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली से हुआ उसको भी एक तरफ हराते हुए अपने पुल में टॉप करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर ने एलपीयू फगवाड़ा से खेला क्वार्टर फाइनल मैच में भी जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने अपना दबदबा दिखाते हुए मैच को बिल्कुल एक तरफ जीते हुए धमाकेदार तरीके से सेमीफाइनल में प्रवेश किया सेमीफाइनल मैच जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने एल एन आइ पी ग्वालियर  के खिलाफ खेला । यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा इस मुकाबले में 30 मिनट के गेम तक दोनों टीम में बराबर स्कोर पर खेल रही थी लेकिन अंतिम 10 मिनट में जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने अपने आक्रामक खेल की बदौलत उन्हें कुछ अंकों से पछड़ते हुए धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर एवं पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब के बीच हुआ इस मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी के ऊपर पैसे ही मानसिक दबाव था क्योंकि जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार रहा था और सभी की उम्मीद के अनुरूप जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने खेलते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी को पूरे मुकाबले में कहीं भी संभालने का मौका नहीं दिया और उन्हें हराकर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। नीमच की खुशी पाल सिंह जो की इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उसने इससे पहले भी कई बड़े-बड़े माइलस्टोन स्थापित किए हैं जो नए खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहा है इससे पहले भी कई बार खुशी पाल सिंह ने नेशनल मेडल जीते हैं लेकिन इस बार खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है यह नीमच की पहली बास्केटबॉल खिलाड़ी है जिसने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट होने का सम्मान पाया है हम भविष्य में खुशी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते कि इसी तरह एक के बाद एक नए आयाम नीमच बास्केटबॉल को प्राप्त हो। खुशी पाल सिंह की स्वर्णिम सफलता पर ज्ञानोदय ग्रुप एवं इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के पदाधिकारी श्री कमल सिंह जी चुंडावत,जयपाल सिंह राणावत, भारत सैनी, सुनील दीवान, पूजा यादव, नितेश शर्मा,गौरव लासोड एवं अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं.