नीमच। शिवरात्रि महापर्व होने से नीमच शहर में 15 फरवरी यातायात व्यवस्था के सूचारु संचालन हेतु मार्ग परिवर्तित रहेगा। पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान नीमच शहर में मुख्य मंदिर किलेश्वर पर दर्शानार्थियो की अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत रखते शहर का मार्ग निम्नावनुसार परिवर्तित रहेंगा ।
यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी,!
1. यातायात प्रतिबंधित मार्ग भारी वाहन -
• सीआरपीटी चौराहा से बघाना कृषि मण्डीी एवं बघाना तरफ जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
• बघाना कृषि मण्डी एवं बघाना तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहन चौपडा चौराहा से गोमाबाई रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे ।
2. यातायात परिवर्तित मार्ग –
• शहर से बघाना, रेल्वेग स्टेबशन, छोटीसादडी जाने वाले सभी वाहन चौपडा चौराहा से चौकन्नार बालाजी होकर जाएंगे ।
• छोटीसादडी, रेल्वेल स्टेटशन बघाना से शहर में आने वाले सभी वाहन चौकन्नाा बालाजी से चौपडा चौराहा होकर आएंगे ।
• रेलवे स्टेशन से शहर की ओर जाने वाले समस्त आमजन एंव यात्री रेलवे फाटक ,चौकन्ना बालाजी ,जाजू काँलेज चोपडा चौराहा होते हुये जा सकेगे ।
• शहर से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले सभी आमजन एंव यात्रीगण चौपडा चौराहा से होते हुये जाजू काँलेज , चौकन्ना बालाजी , रेलवे फाटक के पास से होते हुये जा सकेगे ।
• महाशिवरात्री पर्व होने से मेहता गेट से लहसुन मंडी तक समस्त चार पहिया एवं दो पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
• महाशिवरात्री पर्व होने से किलेश्वर महादेव मंदिर पर जाने वाले दर्शनार्थी ही उक्त मार्ग पर जाये अन्य आमजन मार्ग का उपयोग न करें ।
3.यातायात पार्किग व्यवस्था -
• बघाना एंव रेलवे स्टेशन से किलेश्वर मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थीयों के चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग लहसुन मण्डी रहेगी ।
• शहर एंव चौपडा चौराहा तरफ से किलेश्वर मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थीयों के चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग ब्रहमाकुमारी आश्रम के पास रहेगी
• चौपडा चौराहा से किलेश्वहर मार्ग पर अधिक दबाव बड़ने की स्थिती में चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे ।