तिलस्वां। विशाल सात दिवसीय मैला महाशिवरात्रि पर्व श्री तिलस्वां महादेव में रविवार को शुरू होगा। मुख्य मंदिर तिलस्वां नाथ दरबार का 24 घंटे कपाट खुले रहेंगे। रात भर दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु गण,चारों पहर होंगी आरती, महामृत्युजय जप, नमक चमक पाठ, ॐ नमः शिवायः जप, महारूद्र लघुरूद्र,अभिषेक, हवन, रात्रि जागरण आदि होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर की कई कार्यक्रम होंगे,विद्युत सजावट, फ्लावर सजावट आदि होंगे। महादेव की शादी में शहनाई बजाकर अभिवादन करेंगे।झांकिया, डोल नगाड़े, बेंड बाजो के साथ रात्रि में होंगी भंजन संध्या होंगी.केदार नाथ की तर्ज पर फूलो की सजावट करीब 2000किलो फूलो से होगा आकर्षक झाकियां होंगी। विदेशी फूल गिलाइड, ओरचिट, टाटा रोज़, विकटोरिया, एरिका, गुलादावरी, जरबरा, गेंदा कलकती आदि से होगा भव्य श्रृंगार होगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा अभिषेक, हवन, पाठ पूजा होंगी, ग्राम पंचायत द्वारा भी मैले विद्युत सजावट, मैला ग्राउंड में बूँदी के शोरगरो द्वारा भव्य आतिशबाजी होंगी। थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने बताया कि 7 दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जिसमें एक डिप्टी,सर्कल इंजार्ज 4 व महिला पुलिस रहेंगी। रविवार को रात्रि जागरण में कई गणमान्य लोंग उपस्थित रहेंगे।