नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा ,जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल जावद में निशक्तजनों की पहचान कर, उन्हें निशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर आयोजित किया । जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने दीप प्रचलित कर शिविर का शुभारंभ किया। दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान कर त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग,आयुष विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित विशेष शिविर में मुख्य अतिथि विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ,जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण विशेष रूप से उपस्थित थे। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री पराग जैन ने बताया, कि इस शिविर में कुल 121 दिव्यांगजनों ने पजीयन करवाया। इसमें अस्स्थि बाधित43, मानसिक दिव्यांग 17,दृष्टि बाधित 3,बहु दिव्यांग 01,रेलवे प्रमाण पत्र के लिए4, प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए। शिविर में श्रवण बाधित 10एंव बसपास के लिए 25, दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। उक्त शिविर में मेडिकल बोर्ड से डॉ संगीता भारती दृष्टि बाधित, डॉ.कृष्णा कारपेंटर ,मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. दिव्यम पांडे हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ.आशीष जोशी शिशु रोग विशेषज्ञ,जावद अस्पताल से डॉ.भायल,आयुष विभाग की टीम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से अभिलाषा वर्मा,भूरालाल अहिर एवं जावद क्षेत्र के सचिव सहायक, सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे। शिविर में लाभान्वित दिव्यांगजनों को विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए।