*नीमच। स्कीम नंबर 30 स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार को रंग-रंगीला फाग उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। एकादशी की पावन बेला में स्कीम नंबर 30 और संजीवनी कालोनी की नारी शक्ति ने श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित होकर भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया । उसके बाद ढोलक और वाद्य यंत्र की थाप पर भक्ति भाव से भजन- संकीर्तन कर शिव आराधना की गई। इस अवसर पर पुष्प पंखुड़ियों और गुलाल से नाचते- गाते हुए सभी महिलाओं ने रंगारंग फाग खेलकर फागुन की उत्सवी अगवानी की। उल्लेखनीय है कि स्कीम नंबर 30 स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर हर एकादशी को कालोनी की महिलाएँ भजन- संकीर्तन कर प्रभु भक्ति की अलख जगाने में अग्रणी हैं। नवरात्रि और महाशिवरात्रि पर मंदिर में प्रति वर्ष आकर्षक विद्युत सज्जा और श्रृंगार किया जाकर महा आरती और प्रसादी का आयोजन भी किया जाता है। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा और शाम को महा आरती की जाकर प्रसाद वितरण होगा।