नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी टोटल स्‍टेशन मशीन से अपने समक्ष सीमांकन का कार्य करवाकरसीमांकन के सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता से करवाकर एक माह में सभी तहसीलदार तीन-तीन हजार किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करवाएं। प्रत्‍येक पटवारी कम से कम 100 किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेशतीनो एसडीएमडिप्‍टी कलेक्‍टर एवं सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग से संबंधित सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करवाकर रैंक सुधारने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिएकि सभी तहसीलदार सीएम हेल्‍पलाईन में ए ग्रेड हांसिल करें। उन्‍होने नक्‍शाविहिन गांवों के नक्‍शा निर्माण की प्रगति की समीक्षा में नक्‍शा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।कलेक्‍टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित कियाकि वे अपने क्षेत्र का स्‍वयं भ्रमण कर नये डायवर्सन प्रकरण दर्ज करें और डायवर्सन मद में राजस्‍व वसूली को प्राथमिकता से बढाए। आर.ओ.आर.ई.केवायसी कार्य की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिएकि सभी तहसीलदार एक माह में तीन-तीन हजार आर.ओ.आर. ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करवाएं। साथ ही सभीपटवारी न्‍यूनतम 100-100 आर.ओ.आर. ईकेवायसी करवाएं। उक्‍त लक्ष्‍य पूर्ण नहीं करने वाले पटवारियोंअधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्‍टर द्वारा दिए गए।बैठक में नक्‍शा तरमीमशासकीय सर्वे नम्‍बरों का नक्‍शा तरमीम बंटाकनभू-राजस्‍व मदों में वसूली की प्रगतिनामांतरणबंटवारासीमांकन प्रकरणों के निराकरणआर.सी.एस.एम.में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।