नीमच। जिला प्रशासन नीमच द्वारा कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बा‍ल विकास विभागपरिवहन विभाग के संयुक्‍त तत्‍वावधान में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत छात्राओंमहिलाओं को नि:शुल्‍क ड्रायविंग लायसेंस जारी करने और उन्‍हें नि:शुल्‍क हेलमेट प्रदान करने की अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत ड्रायविंग लायसेंस के लिए 260 महिलाओं ने अपना नि:शुल्‍क पंजीयन करवाया है। विधायक श्री दिलीप सिह परिहार एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में गुरूवार को जिला पंचायत नीमच में आयोजित विशेष शिविर में विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने 100 बालिकाओं एवं महिलाओं को नवीन ड्रायविंग लायसेंस की प्रति के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नि:शुल्‍क हेलमेट भी वितरित किए।संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नि:शुल्‍क हेलमेट एवं ड्रायविंग लायसेंस पाकर बालिकाएं काफी खुश नजर आ रही थी। शिविर में लाभांवित वैदिका ने कहाकि जिला प्रशासन ने लायसेंस के साथ ही उन्‍हें हेलमेट प्रदान कर बेटियों की सुविधा के साथ ही सुरक्षा का भी विशेष ध्‍यान रखा है। विधायक श्री परिहार ने अपने उदबोधन में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी बालिकाओं को समझाईश दी। उन्‍होने कहाकि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बेटियों की सुरक्षा का दायित्‍व भी सरकार निभा रही है।

       कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने वाहन का सकारात्‍मक उपयोग पढ़ाई के कार्य में करने पर जोर देते हुए कहाकि लायसेंस प्राप्‍त होने के बावजूद वाहन का उपयोग अपनी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए करें। हेलमेट का उपयोग अवश्‍य करें और अन्‍य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने कहाकि 260 बालिकाओंमहिलाओं द्वारा पिंक ड्रायविंग लायसेंस के लिए पंजीयन करवाया है। इसमें से नीमच में 100 बालिकाओं को हेलमेट एवं लायसेंस प्रदान किये जा रहे है। अगले चरण में जावद व मनासा में भी पिंक ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवएसडीएम श्री संजीव साहूसहायक संचालक श्री वैभव बैरागीसीडीपीओ श्री इरफान अंसारी सहित अन्‍य अधिकारी एवं बालिकाएं तथा महिलाएं उपस्थित थी।