उदयपुर।उदयपुर के हिरण मगरी थाने में भाजपा के पूर्व पार्षद और नेता राकेश पोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उसे बार-बार अपने पास बुलाता रहा और घटना के बाद किसी को बताने पर धमकी भी दी। कुछ माह तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता बुधवार शाम थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। एसपी योगेश गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपी है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। आरोपी का मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ बताया जा रहा है।